मोहनलालगंज: अज्ञात ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, साथी गंभीर, गोसाईगंज में मामला दर्ज
लखनऊ के गोसाईगंज कोतवाली क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पल्सर बाइक से घर लौट रहे अजीत कुमार को दाऊदनगर के पास सामने से आ रहे अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अजीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहे सनी गंभीर रूप से घायल हो गए