मोहनलालगंज: गोसाईंगंज में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को रौंदा, एक युवक की हुई मौत
गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के दाऊदपुर गांव के पास दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान नवी खेडा निवासी अजीत कुमार (24) के रूप में हुई है।