मोहनलालगंज: गोसाईगंज में पेड़ से गिरकर युवक की मौत, सीएचसी पर इलाज में लापरवाही का आरोप
गोसाईगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदाबाद गांव में पेड़ काटते समय नीचे गिरने से तिलक चंद्र नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोसाईगंज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अस्पताल में इंजेक्शन लगाए जाने के बाद उसकी हालत अचानक बिगड़ गई, जिससे उसकी जान चली गई।