मेरठ: लिसाडी गेट क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दबंगों ने युवक पर लाठी-डंडों से किया हमला, मोबाइल लूटकर हुए फरार
Meerut, Meerut | Dec 19, 2024 मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र माजिद नगर में बुधवार रात में दबंगों ने पुरानी रंजिश को लेकर एक युवक पर लाठी डंडों से हमला कर दिया इस दौरान युवक घायल हो गया जहां परिवार के लोग घायल अवस्था में उसे थाने लेकर पहुंचे और दबंगों के खिलाफ शिकायती पत्र पुलिस को देकर मामले में कार्यवाही की गुहार लगाई है पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है