कुडू: कुडू में एटीएम व्यवस्था चरमराई, नकदी के लिए भटक रहे लोग, बैंक शाखाओं में बढ़ रही भीड़
कुडू प्रखंड और बाजार क्षेत्र में बैंकिंग सेवाओं की बदहाल स्थिति को लेकर लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। मंगलवार अपराह्न करीब 3 बजे स्थानीय नागरिकों ने एटीएम मशीनों के लगातार बंद रहने और नकदी निकासी में हो रही परेशानी पर नाराजगी जताते हुए बैंक प्रबंधन का ध्यान इस ओर आकर्षित किया।