करहल थाना क्षेत्र के गांव सैयदपुर केहरी निवासी मोहिनी पुत्री रविंद्र सिंह ने डीएम कार्यालय पहुंच शिकायती पत्र देते हुए बताया है। कि उनके साथ दबंगो के द्वारा की गई मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पीड़िता ने डीएम कार्यालय पहुंच शिकायत की है।