गैरतगंज: भोपाल सागर मुख्य मार्ग पर ग्राम चादोनी में शराब बिक्री के विरोध में चक्काजाम
गैरतगंज तहसील के अंतर्गत आने वाले भोपाल-सागर मुख्य मार्ग पर स्थित ग्राम चादोनी में अवैध रूप से हो रही शराब बिक्री से नाराज़ ग्रामीणों ने गुरुवार सुबह 9 बजे के लगभग जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क पर चक्काजाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में लगातार बढ़ रही शराबखोरी के कारण घर-घर में विवाद हो रहे हैं और सामाजिक वातावरण बिगड़ता जा रहा है। ग्रामीणों