मंदसौर: जिले में मानसून की एंट्री अगले तीन-चार दिन झमाझम बारिश के आसार। मौसम विभाग ने जताई तेज बारिश की संभावना।
मंदसौर 25 जून से जिले में मानसून की एंट्री हो चुकी है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ), साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ लाइन की वजह से आंधी, बारिश और गरज-चमक का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव है। अब अगले तीन चार दिन जिले में झमाझम बारिश की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। विभाग ने अगले चार दिन बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।