मंदसौर: मंदसौर कृषि उपज मंडी में प्याज के भाव में आया उछाल मंदसौर मंडी में साढ़े तीन हजार बोरी की आवक 2885 रुपए रही।
मंदसौर इन दिनों कृषि उपज मंडियों में प्याज के दाम अच्छे मिलने से आवक बढ़ गई है। मंदसौर कृषि उपज मंडी में साढ़े 3 हजार बोरी प्याज की आवक हुई। मंडी में प्याज की कीमत 850 रुपए से लेकर 2885 रुपए तक रही। प्याज की अच्छी कीमत से किसान भी खुश नजर आए। इसके साथ ही कृषि मंडियों में लहसुन, सोयाबीन, गेंहू की अच्छी आवक रही।