मंदसौर: सिदपन गांव की महिलाएं पानी की समस्या को लेकर पहुंची कलेक्ट्रेट कार्यालय, जनसुनवाई में की शिकायत
मंदसौर के सिदपन गांव से कई महिलाएं पानी की समस्या लेकर पहुंची। कलेक्टट कार्यालय महिलाओं का कहना था कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत खोदी गई पाइप लाइन में पूरानी पाइप लाइन तोड़ दी गई वही नई पाइप लाइन भी नहीं डाली। अब 4 व 5 वार्ड के रहवासीय को पिने का पानी तक नहीं मिल रहा।महिलाओं ने कहा कोई वैकल्पिक व्यवस्ता ही करवा दीजिए, सरपंच साहब भी नहीं सुन रहे।