बंडा: ग्राम रूरावन में तेज आंधी तूफ़ान से खाली पड़ी गुमटियों के टीन उड़े, लोग घायल
Banda, Sagar | Jun 12, 2026 ग्राम रूरावन में तेज आंधी तूफ़ान चलने से खाली पड़ी गुमटियों के चद्दर लोगों को लगने से वह घायल हो गए। शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे तेज आंधी तूफ़ान चला साथ ही बारिश होने लगी तेज हवा से गुमटियों के टीन उड़कर लोगों को लगे जिससे वह घायल हो गए। रहवासियों ने की इन्हे हटाने के कई बार सरपंच सचिव से भी कहा गया लेकिन उन्होंने ध्यान नहीं दिया।