ऑड्रे हाउस में दो दिवसीय नाची से बाची जनजातीय स्वशासन महोत्सव का आयोजन मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे किया गया। इस मौके पर ग्रामीण विकास सह पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह मौजूद रहीं। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड में पेसा कानून को लागू करना सरकार की प्राथमिकता है और इस दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है।