जलालगढ़: जलालगढ़ प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में मनाई गई महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती
दिन के करीब 12 बजे जलालगढ़ प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय जलालगढ़, एन डी रूंगटा उच्च विद्यालय जलालगढ, सहित प्रखंड के हांसी, बेगमपुर आदि जगहों पर जयंती मनाई गई।वहीं प्रखंड कांग्रेस कार्यालय जलालगढ़ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती में मनाई गई। उनके तेलचित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प सुमन अर्पित किए।