जलालगढ़: चक पंचायत में गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर चलाया गया स्वच्छता अभियान
दिन के करीब 11बजे जलालगढ़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राज चक सरकार भवन एवं उसके आसपास के क्षेत्र में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व देश के भूतपूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जयंती के अवसर पर चलाया गया सफाई एवं स्वच्छता अभियान। इस सफाई अभियान में विभाग के कर्मचारियों संग चक पंचायत के प्रतिनिधि और ग्रामीण ने बढ़-चढ़ हिस्सा लिया।