ब्यौहारी: ब्यौहारी के खामडंड में घर में लगी आग, कपड़े और कागजात जलकर राख हो गए, पारिवारिक विवाद के चलते घर के लोगों ने लगाई आग
ब्यौहारी के खामडंड में घर आग लगाने का मामला सामने आया है हालांकि इसमें कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ है लेकिन कपड़ा और कागजात जलकर राख हो गया है मामले की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की तो पता चला कि पारिवारिक बात को लेकर घर में आग लगाई गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है, घटना बुधवार की शाम 7:00 बजे की है।