चौथम: बाढ़ पूर्व तैयारी का जायजा लेने मालपा पहुंचे खगड़िया डीएम, अधिकारियों को दिए कई निर्देश
खगड़िया जिले में संभावित बाढ़ को लेकर प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। कोसी और बागमती नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव शुरू होने के साथ ही जिला प्रशासन ने बाढ़ पूर्व तैयारियों की समीक्षा तेज कर दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे तक जिलाधिकारी विक्रम विरकर अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ चौथम प्रखंड के मालपा पहुंचे। यहां उन्होंने बागमती नदी के