शेरघाटी: नरोमा फाउंडेशन द्वारा नारी उत्थान सम्मान समारोह का आयोजन
Sherghati, Gaya | May 24, 2026 शहर के नई बाजार स्थित एक निजी होटल में रविवार को नरोमा फाउंडेशन के द्वारा नारी उत्थान सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन ग्लोबल इंग्लिश सेंटर के तत्वावधान में किया गया। समारोह में महिलाओं के सम्मान, शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान को लेकर विभिन्न वक्ताओं ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम के संचालन इंग्लिश ग्लोबल सेंटर के संथापक वसीम सर ने किए।