मथुरा: मथुरा में सोते समय युवक को सांप ने डसा, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम
बताया गया कि जमीन पर सो रहे एक युवक को जहरीले सांप ने डस लिया, जिससे उसकी मौत हो गई। जिससे पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, नंदकिशोर अपने घर में जमीन पर सोया हुआ था। इसी दौरान एक काले रंग के जहरीले सांप ने उन्हें डस लिया जिससे मौत हो गई