मांझी: 35 वर्षों बाद दिखा दुर्लभ पक्षी गरुड़, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
Manjhi, Saran | Jun 11, 2026 मांझी थाना क्षेत्र के मझनपुरा हरिजन बस्ती में गुरुवार को करीब 2:30 बजे जख्मी अवस्था में एक दुर्लभ गरुड़ मिलने से क्षेत्र में उत्सुकता का माहौल बन गया। मुकेश कुमार राम ने कुत्तों के हमले से बचा कर पक्षी को सुरक्षित रखा और वन विभाग को जानकारी दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम पहुंची और पिंजरे में कैद कर उसे छपरा लेकर चली गई।