बालोद: झलमला में कबाड़ी सामान लोड कर रहा ट्रक 11 केवी लाइन की चपेट में आया, हाई वोल्टेज करंट से एक की मौत, दो मजदूर गंभीर
Balod, Balod | Apr 5, 2026 बालोद जिला मुख्यालय से लगे ग्राम झलमला में रविवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। कबाड़ी सामान भर रहे ट्रक में अचानक करंट दौड़ गया, जिससे एक मजदूर की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घटना के दौरान दो मजदूर ट्रक से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे। मिली जानकारी के अनुसार, रविवार शाम करीब 5 बजे ग्राम झलमला स्थित तांदुला केनाल के पास घनश्याम क