बरियारपुर: बरियारपुर स्टेशन पर सक्रिय मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन नाबालिग निरुद्ध किए गए, छह मोबाइल बरामद
रेल यात्रियों को निशाना बनाकर मोबाइल चोरी और छिनतई की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक गिरोह का खुलासा करते हुए सीआईबी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने बरियारपुर से तीन नाबालिग आरोपियों को निरुद्ध किया है। कार्रवाई के दौरान उनके कब्जे से यात्रियों के छह चोरी किए गए मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। जानकारी के अनुसार, बरियारपुर रेलवे स्टेशन और उसके आसपास मोबाइल चोरी