धनवार: मौसम ने बदली करवट, झमाझम बारिश से गर्मी से मिली राहत
खोरीमहुआ अनुमंडल क्षेत्र में शुक्रवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे मौसम ने अचानक करवट ली और झमाझम बारिश शुरू हो गई। बारिश होने से पिछले कई दिनों से पड़ रही उमस भरी गर्मी से लोगों को काफी राहत मिली। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया।