करेरा: करैरा में बेमौसम बारिश से किसान परेशान, मूंगफली, धान और मक्का की फसलें हुई खराब, खेतों में भरा पानी
करैरा विधानसभा क्षेत्र में सोमवार सुबह से ही लगातार बारिश हो रही है बेमौसम बारिश किसानों के लिए आफत बन गई है खेतो में खडी पकी फसलें और कटी डली खराब हो रही है मूंगफली व धान की फसलों को ज्यादा नुकसान हो रहा है मूंगफली जमने लगी है धान खेतों में सड रही है खेतों में पानी तक भर गया है बैसे ही किसान ने पहले फसल बो नहीं पाई थी जितनी बहुत हुई वह बारिश से खराब हो गई