औरैया: कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नरोत्तमपुर में जुआ खेलने के दौरान चली गोली, एक व्यक्ति की हुई मौत
सदर कोतवाली क्षेत्र के नरोत्तमपुर में गुरुवार देर रात करीब एक बजे एक फड़ पर जुआ खेला जा रहा था। इसी बीच हार जीत को लेकर आपस में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि एक दूसरे के बीच गाली गलौज और मारपीट शुरू हो गई। तभी एक पक्ष से युवक ने तमंचे से फायर कर दिया। जिससे दूसरे पक्ष के सुधीर दोहरे के सीने में गोली लग गई।