चूरू: गणतंत्र दिवस पर पुलिस लाइन में हुआ रोमांचक शूटिंग बॉल मुकाबला, पुलिस टीम बनी विजेता
Churu, Churu | Jan 26, 2026 गणतंत्र दिवस के अवसर पर सोमवार को चूरू जिला पुलिस लाइन में पुलिस एवं जिला प्रशासन के मध्य शूटिंगबॉल प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा ने टॉस करवाकर किया। प्रारंभ से ही मुकाबले में खिलाड़ियों का जोश देखने लायक रहा और दर्शकों ने तालियों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।