चूरू: रतननगर में नगरपालिका भवन का लोकार्पण, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कहा- विकास की रफ्तार नहीं होगी धीमी
Churu, Churu | Jan 26, 2026 रतननगर में नगरपालिका भवन के नवीनीकरण एवं लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को समारोह पूर्वक किया गया। कार्यक्रम में पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने फीता काटकर तथा पट्टिका का अनावरण कर नवीनीकृत भवन का लोकार्पण किया। इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण, भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा, डॉ. वासुदेव चावला, अभिषेक चोटिया, पालिका चेयरमैन निकिता गुर्जर मौजूद रहे।