चूरू: राज्य स्तर पर सम्मानित मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार का भव्य स्वागत, घोड़ी पर बैठाकर निकाली गई तिरंगा रैली
Churu, Churu | Jan 26, 2026 चूरू में चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. एमएम पुकार को सोमवार को जयपुर में राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। सम्मान प्राप्त कर चूरू लौटने पर मेडिकल कॉलेज एवं राजकीय भरतिया अस्पताल परिवार की ओर से उनका भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। इसके बाद घोड़ी पर बिठाकर तिरंगा रैली भी निकाली गई।