कैराना: कांधला में दिल्ली—सहारनपुर हाईवे पर डायल—112 से भिड़ंत में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल
कांधला थाना क्षेत्र में दिल्ली—सहारनपुर हाईवे पर सड़क हादसा सामने आया है। शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे मिली जानकारी के अनुसार, हादसे में बाइक सवार गौरव नामक युवक घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि युवक की बाइक की डायल—112 से भिड़ंत हुई। हादसे के बाद घायल युवक को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार दिया।