राजगढ़: राजगढ़ जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान हुई मौत जांच में जुटी पुलिस
राजगढ़ जिला अस्पताल के चौकी प्रभारी करण सिंह ने जानकारी देते हुए बुधवार को सुबह 10:00 बजे करीब बताया कि राजगढ़ जिले के भोजपुर थाना क्षेत्र के ढाबला जोड़ से डायल 112 की टीम अज्ञात व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद पुलिस व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है।