बस्तर जिले के लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक अंतर्गत चित्रकोट के मिनी गोवा में शुक्रवार दोपहर 3 बजे मछली पकड़ने के दौरान मछुआरों के जाल में एक बड़ी मछली फंसी, जिसका वजन 80 किलो और लंबाई 6 फिट बताई जा रही है। मछली मिलने के बाद मछली की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। देखने के लिए लोगों की भीड़ चित्र कोट पहुंच गई।