सुपौल: महाशिवरात्रि पर सुपौल में निकली भव्य पैदल यात्रा, बरहम स्थान से तिलेश्वर स्थान तक गूंजा हर-हर महादेव
Supaul, Supaul | Feb 15, 2026 महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर सुपौल शहर में भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। शहर के बरहम स्थान चौक से तिलेश्वर स्थान मंदिर तक भव्य पैदल यात्रा एवं आकर्षक झांकियां निकाली गईं। इस आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा शहर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा। पैदल यात्रा एवं झांकियों का आयोजन मिलन ट्रस्ट की ओर से किया गया।