गोपालगंज: राष्ट्रीय महिला दिवस पर कमला राय कॉलेज में विशेष कार्यक्रम, डीएम पवन कुमार सिन्हा ने दी जानकारी
गोपालगंज में राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम कमला राय कॉलेज मे आयोजन किया गया, जहां मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी पवन कुमार सिन्हा शामिल हुए। कार्यक्रम में जिले की सैकड़ों छात्राएं मौजूद रहीं। डीएम ने बेटियों को संबोधित करते हुए उन्हें आत्मनिर्भर और आत्मविश्वासी बनने की प्रेरणा दी।