गोरखपुर: पूर्वांचल सेना ने कब्रिस्तान की जमीन पर नगर निगम द्वारा अवैध कब्जा कर नीलामी करने के प्रयास का आरोप लगाया है
पूर्वांचल सेना के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने गोरखपुर जर्नलिस्टस प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि गोरखपुर शहर के मौजा तुर्कमानपुर में स्थित भैंसा खाना कि वक्फ संख्या 1377 के सरकारी अभिलेखों में विधिवत 1359 फसली के खसरा में आराजी नं 833 व 834 दर्ज चला आ रहा है। जिसको नियमानुसार परिवर्तित नहीं किया जा सकता है।लेकिन सारे नियम कानून को ताक पर रख दिया।