गोहद: गोहद विधानसभा क्षेत्र के छीमका मौ समेत कई गांवों में आंधी और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान
Gohad, Bhind | Apr 4, 2026 गोहद विधानसभा क्षेत्र के छीमका मौ सहित कई गांव में शनिवार को लगभग 8 बजे तेज़ आंधी वारिस के साथ ओलावृष्टि हो गई। जिसके कारण किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल,सरसों की कटी हुई फसल को काफी नुकसान हुआ।वहीं लुहारपुरा में मकान गिरने से आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं।