मांगरौल: मांगरोल कृषि उपज मंडी में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद कार्य शुरू, 1813 किसानों ने कराया पंजीकरण
Mangrol, Baran | Mar 11, 2025 भारतीय खाद्य निगम मंडल कार्यालय कोटा से रबी विपणन वर्ष 2025 26 में समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद कार्य मंगलवार से मांगरोल में शुरू हो गया खरीद कार्य तीस जून 2025 तक किया जाएगा इस वर्ष गेहूं का समर्थन मूल्य भारत सरकार ने 2425 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया है इसके ऊपर 150 रुपए प्रति क्विंटल बोनस घोषित किया है।