मांगरौल: पेंशनर समाज मांगरोल का वार्षिक अधिवेशन एवं वरिष्ठ जन सम्मान समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ
Mangrol, Baran | Mar 10, 2025 पेंशनर समाज मांगरोल का वार्षिक अधिवेशन व वरिष्ठ जन सम्मान समारोह चौरसियां मैरिज होल में संपन्न हुआ। आयोजन समिति के अध्यक्ष लक्ष्मीचंद गोचर ने सोमवार शाम 6 बजे प्रेस नोट जारी कर बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ कंवर लाल मीणा विधायक अन्ता मांगरोल रहे। अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सुमन मांगरोल ने की।