कटनी ग्रामीण: रीठी तहसील क्षेत्र में बिजली संकट: उमस भरी गर्मी में बेहाल लोग
कटनी जिले के रीठी नगर में पिछले एक सप्ताह से बिजली की लगातार आंखमिचौली ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। उमस भरी गर्मी के बीच छोटे बच्चों और बुजुर्गों का सबसे ज्यादा बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने आज शनिवार दोपहर करीब 3 बजे बताया कि बिजली आती तो है, लेकिन कुछ ही देर में चली जाती है। आंधी-तूफान और बारिश के बाद से बिजली व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट सकी है।