करौली सदर थाना पुलिस ने अवैध शराब के साथ शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी यदुवीर सिंह ने सोमवार शाम 7:00 बजे बताया कि एसपी के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर आरोपी लोकेश गुर्जर पुत्र हरज्ञान गुर्जर निवासी भँवरपुरा को ससेडी के पास गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 55 पव्व जब्त किए है।