शाजापुर: अकावता पेट्रोल पंप के पास संदिग्ध हादसे में युवक की मौत, सड़क किनारे घायल मिला, अस्पताल में मृत घोषित
शाजापुर जिले के उकवता पेट्रोल पंप के पास सोमवार रात करीब 1 बजे एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में सड़क किनारे मिला। सूचना मिलते ही डायल 112 पर तैनात पायलट सुरेश और आरक्षक बृजमोहन यादव मौके पर पहुंचे और युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।