उधवा प्रखंड कार्यालय में पदस्थापित पंचायत सचिव परमेश्वर पंडित एवं स्थापना लिपिक राम लखन राम शनिवार को सेवानिवृत्त हो गए। इस संबंध में प्रभारी जीपीएस जनकदेव यादव ने कहा कि पंचायत सचिव परमेश्वर पंडित एवं स्थापना लिपिक राम लखन राम इस प्रखंड कार्यालय में लंबे समय तक सेवा दी है। उन्होंने कहा कि उनके सफलता कार्य के लिए पूरा प्रखंड परिवार आभार व्यक्त कर रहा है।