ओरमांझी: ओरमांझी थाना क्षेत्र के पालु के पास ऑटो दुर्घटनाग्रस्त, कई लोग हुए घायल
ओरमांझी थाना क्षेत्र के पालु के पास मंगलवार देर रात करीब दस बजे ऑटो दुर्घटनाग्रस्त हो गया, इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार साप्ताहिक बाजार से लौट रहे एक ऑटो को पीछे से बस ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ऑटो अनियंत्रित होकर आगे चल रहे टेलर से जा टकराया। इस हादसे में ऑटो पर सवार को लोग घायल हो गए।