पन्ना: मौत के लाइव वायर: पन्ना में 100 साल पुराना पेड़ गिरने से मचा हाहाकार, बिजली के टूटते तारों के बीच प्रशासन लापता!
Panna, Panna | Jul 1, 2026 पन्ना के ब्लॉक चौराहे पर उस वक्त चीख-पुकार मच गई जब सदियों पुराना विशालकाय पीपल का पेड़ भरभरा कर मुख्य सड़क पर गिर गया। पेड़ के साथ हाई-टेंशन बिजली के लाइव तार टूटकर सड़क पर बिखर गए, जिससे पूरे इलाके में मौत का जाल बिछ गया। घंटों बीतने के बाद भी बिजली कंपनी और नगरपालिका की टीम मौके पर नहीं पहुंची।