शाहबाद: मुंडियर के जंगल में चार नन्हे शावकों के साथ मादा भालू का दुर्लभ दृश्य कैमरे में कैद
Shahbad, Baran | May 11, 2026 जानकारी सोमवार सुबह 10 बजे मिली शाहाबाद के मुंडियर वन क्षेत्र में एक मादा भालू अपने चार नन्हे शावकों के साथ देखी गई। करीब एक माह के ये शावक अपनी मां का दूध पी रहे थे। वहां घूमने आए युवकों ने सुरक्षित दूरी से मोबाइल कैमरे में यह दुर्लभ नजारा कैद किया। जानकारों के अनुसार, भोजन-पानी की तलाश में वन्यजीव अक्सर खुले क्षेत्रों में आ जाते हैं।