दाउदनगर: दाउदनगर के बेलाढ़ी में नकली सिंटेक्स पानी टंकी बनाने का भंडाफोड़, पुलिस ने 6 टंकी और फ्रिंटिंग डाई की बरामदगी, केस दर्ज
दाउदनगर के बिलहरी में नकली सिंटेक्स पानी टंकी बनाने का मामला प्रकाश में आया है।एक कंपनी के प्रतिनिधि की शिकायत पर दाउदनगर थाना की पुलिस ने गुरुवार की देर शाम फैक्ट्री में छापेमारी कर छह नकली सिंटेक्स पानी का टंकी और फ्रिंटिंग डाई बरामद किया है।थानाध्यक्ष विकास कुमार ने शुक्रवार के दोपहर 2:00 बजे बताया कि प्राथमिकी दर्ज करते हुए अग्रिम कार्रवाई जा रही है।