मेदिनीनगर सदर अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में संजय कुमार पांडेय ने शुक्रवार दोपहर 3 बजे प्रभार ग्रहण कर लिया। मौके पर मौजूद कार्यालय समेत अन्य कर्मियों ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। संजय कुमार पांडेय नीमडीह के सीओ थे। पदोन्नत होकर सदर एसडीओ बने हैं। निवर्तमान एसडीओ सह प्रशिक्षु आइएएस सुलोचना मीणा का स्थानांतरण देवघर नगर आयुक्त पद पर हुआ है।