कटेया: भोरे-कटेया मुख्य पथ पर पेड़ से टकराई शराब लदी कार, चालक फरार; शराब लूटने की मची होड़। वीडियो आया सामने।
भोरे-कटेया मुख्य पथ पर शनिवार को शराब से लदी एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। कार में भारी मात्रा में शराब होने की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण शनिवार को सुबह 7 बजे घटनास्थल पर जुट गए और शराब लूटने की होड़ मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए कार