अमरकंटक में नर्मदा तट रामघाट पर मंगलवार को दोपहर लगभग 3: 30 बजे एक 66 वर्षीय व्यक्ति का शव देखा गया जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई । मृतक की पहचान 66 पुन्नू लाल यादव पिता भूरूंग यादव हाल निवासी अमरकंटक वार्ड नंबर 9 है जो कि अपनी बेटी के यहां रहकर नारियल प्रसाद की दुकान करते थे और मूलतः डिंडोरी के रहने वाले थे।