जयपुर सहित अन्य जिलों में आज मंगलवार को रंगों का पर्व धूलंडी और होली का त्यौहार बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही युवा सड़कों पर टोलियां बनाकर एक दूसरे को रंग लगाकर रंगों के पर्व होली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। छोटी काशी के आराध्य देव गोविंद देव जी के मंदिर में श्रद्धालुओं ने लोकगीतों पर नृत्य किया और गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाइयां दी।