फतेेहपुर: पति और तीन बच्चों को खो चुकी आरती को मिली 5 लाख की आर्थिक मदद
फतेहपुर के झांसा गांव में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में अपने पति और तीन बच्चों को खो चुकीं आरती चौहान को प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की ओर से आर्थिक सहायता दी गई है। विधायक साकेंद्र प्रताप वर्मा, एसडीएम कार्तिकेय सिंह और तहसीलदार वैशाली अहलावत लखनऊ के डिवाइन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर पहुंचे।