राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन के बैनर तले नर्सिंग कर्मियों का मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (स्वास्थ्य भवन) कार्यालय परिसर में चल रहा धरना-प्रदर्शन शनिवार को चौथे दिन वार्ता के बाद समाप्त हो गया। चौथे दिन एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल की सीएमएचओ डॉ. नवनीत शर्मा से वार्ता हुई। इसमें प्रमुख मांगों पर सहमति बनने के बाद आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की गई।